मैनपुरी, मार्च 19 -- भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नवनीत प्रताप के नेतृत्व में किसानों ने डीएम अंजनी कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन व उद्यान विभाग की मिलीभगत से आलू किसानों का शोषण किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कोल्ड स्टोरेज संचालकों द्वारा मनमाने तरीके से शुल्क वसूला जा रहा है। कई बार किसानों को उपज का पूरा मूल्य समय पर नहीं मिल पाता, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। वहीं किसानों ने उद्यान विभाग पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। किसानों ने मांग की कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान धरना प्रदर्शन...