बाराबंकी, मार्च 18 -- रामनगर। क्षेत्र के कई कोल्ड स्टोरेजों पर इन दिनों आलू रखने के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहनों की कतारें दूर तक लगी दिखाई दे रही हैं। किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन की सुस्ती के कारण आलू उतरवाने और जमा कराने की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है। सुबह से पहुंचने के बाद दिन भर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता हैं।दो दिन तक आलू रखने में लग जाता है। सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसानों का कहना है कि यदि प्रबंधन व्यवस्था को तेज करे और पर्याप्त मजदूर लगाए तो लंबी लाइन की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। किसानों ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन से व्यवस्था सुधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.