सीतामढ़ी, मार्च 9 -- शिवहर। जिले में इसबार आलू की अच्दी पैदावार हुई है। खेतों से आलू निकलने के बाद किसानों को कोल्ड स्टोरेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिले में एक भी कोल्ड स्टोरेज नहीं है। जिस कारण किसानों को आलू भंडारण में समस्या हो रही है। किसान आलू खेत से निकालकर तत्काल अपने-अपने घरों पर भंडारण कर है। भंडारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण कुछ किसान मजबूरी में खेत से ही औने-पौने दाम में आलू बेंच रहे है। किसानों को यह चिता सता रहा है कि घर में भंडारित आलू गर्मी शुरू होते ही आलू सड़ने लगता है। आलू भंडारण की समस्या से किसान परेशान है। साथ ही मजबूरी में वे सस्ते दरों पर आलू बेचने का मजबूर है। जिले में इसबार आलू की अच्छी पैदावार हुई है। लेकिन किसान उत्पादित आलू का भंडारण बेहतर ढ़ंग से नहीं कर पा रहे है। जिले में एक भी कोल्ड स्टोरेज नही...