संभल, मार्च 3 -- जिले में इन दिनों आलू खुदाई का काम जोरों पर है। बाजार में आलू के भाव अपेक्षाकृत कम होने के चलते किसान अपनी उपज को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज का रुख कर रहे हैं। परिणामस्वरूप कई कोल्ड स्टोरेज के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मंगलवार सुबह संभल-हसनपुर मार्ग पर स्थित एक कोल्ड स्टोर के बाहर आलू भंडारण के लिए पहुंचे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क तक आ लगीं। बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही हादसों का खतरा भी बना रहा। किसानों का कहना है कि वर्तमान में बाजार भाव लागत के मुकाबले कम हैं, ऐसे में वे फसल को कोल्ड स्टोरेज में रखकर भविष्य में बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, बढ़ती भीड़ के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन से अपेक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.