आगरा, मार्च 21 -- कस्बा के सहावर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के तीसरे कमरे की छत में अज्ञात कारण से आग लग गई। जैसे ही आग लगने की जानकारी कोल्ड स्टोरेज कर्मचारियों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। कोल्ड स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाना शुरू कर दिया। दोपहर तीन बजे से सायं सात बजे दमकल विभाग की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई थीं। अग्निशमन विभाग कर्मियों के अनुसार सोरों के सहावर रोड पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को कर्मचारी काम कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे कोल्ड स्टोरेज के तीसरे कमरे की छत में तापमान व्यवस्थित करने को लगी तुर्री से अचानक धुआं उठा, जैसे ही कोल्ड स्टोरेज कर्मचारियों की नजर धुएं पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.