कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री गिरने से अफरा-तफरी
फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज की चाहरदीवारी गिर पड़ी। चाहरदीवारी गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि उस वक्त कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री के निकट कोई नहीं था, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। नगला पोहपी के पास स्थित आरबीएल शीतगृह की दीवार अचानक से भरभरा कर गिर पड़ी।गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान दीवार के पास कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कोल्ड स्वामी राहुल यादव ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्रीवाल अचानक से भरभरकर गिर गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.