बदायूं, अप्रैल 20 -- बदायूं। कोल्ड स्टोर के फाइबर में आग लगने से लगभग तीन लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दत्तोरी रोड का है, जहां बिसौली नगर से करीब 500 मीटर दूरी पर बिसौली प्रेम कॉलोनी के रहने वाले सोनू अग्रवाल का निकुंज इंटरप्राइजेज नाम से कोल्ड स्टोरेज है। सोमवार सुबह अचानक कोल्ड स्टोरेज की छठी मंजिल पर फाइबर और फर्नीचर में आग लग गई। यह भी पढ़ें- बागपत : कोताना रोड पर भीषण आग, चार परचून की दुकानें और मकान जलकर राख आग लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.