बांका, मार्च 12 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता | अमरपुर में दशकों पूर्व बने कोल्ड स्टोरेज के दिन फिरने के आसार नजर आने लगे हैं। भीखनपुर पैक्स अध्यक्ष श्रीनारायण शर्मा सलिल के लगातार प्रयास से अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की जा रही है। बुधवार को संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां भागलपुर प्रभाकर कुमार, संयुक्त निबंधक अंकेक्षण भागलपुर मुकेश कुमार एवं केंद्रीय सहकारी बैंक भागलपुर के प्रबंध निदेशक पप्पू कुमार ने मुख्य सचिव को दिए गए आवेदन के आलोक में अमरपुर सहकारी शीत भंडार सहयोग समिति लिमिटेड के जीर्णोद्धार एवं अन्य मामले की जांच की। साथ ही सहकारिता बैंक शाखा अमरपुर में कोल्ड स्टोरेज से संबंधित खातों के अभिलेख की भी जांच की। मालूम हो कि कोल्ड स्टोरेज के लाखों रुपए वर्षों पूर्व मुख्यालय के खाते में ट्रांसफर करने की बात कही गई थी। कोल्ड स्टोरेज को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.