संभल, जुलाई 24 -- कोल्ड स्टोरेजों से निकलने वाले आलू की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कुछ व्यापारी पुराने और खराब आलू को रासायनिक पदार्थों तथा मिट्टीनुमा खनिज सामग्री का इस्तेमाल कर नया और चमकदार दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सफेद आलू को कृत्रिम रंगों के माध्यम से लाल आलू जैसा बनाकर बाजार में बेचने की शिकायत भी सामने आई है। जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने शुक्रवार को बताया कि 27 मई को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को पत्र भेजकर प्राइवेट कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू में मिलावट की शिकायत पर कार्रवाई के लिए अवगत कराया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित शीतगृह संचालकों और व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोप लगाए जा रहे हैं कि...