कोल्ड ड्रिंक में पहले नशा दिया, फिर पति की गला दबाकर कर दी हत्या
पीलीभीत, अगस्त 1 -- पीलीभीत। कलीनगर क्षेत्र में एक महिला ने पति को कोल्ड ड्रिंक में नशा दे दिया। आरोप है कि उसके बाद गला दबाकर पति की हत्या कर दी। पति के चीखने की आवाज बाहर न निकल सके। इसके लिए महिला ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है। माधव टांडा थाना क्षेत्र के गांव लोहरपुरी के रहने वाले उमाशंकर पुत्र श्री कृष्ण को पत्नी ममता उर्फ सीमा ने शाम को कोल्ड ड्रिंक में नशा दे दिया। उसके बाद पति को छत पर लिटा दिया। आरोप है कि देर रात ममता ने पति उमाशंकर की गला दबाकर हत्या कर दी। उमाशंकर की चीख बाहर न निकल सके। इसलिए ममता ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद देर रात भाई के साथ थाने पहुंची महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। घर में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.