कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता।विकासनगर इलाके में रहने वाली विधवा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दोस्ती की। उससे 3.80 लाख रुपये ठगे। शारीरिक शोषण किया। इस दौरान विधवा गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर कोल्डड्रिंक में दवा मिलाकर पिला दिया। जिससे गर्भपात हो गया। पीड़िता ने 27 दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराया था। विकासनगर पुलिस ने आरोपी को जानकीपुरम सेक्टर-एफ से गिरफ्तार कर लिया।एसओ विकासनगर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इलाके की महिला ने एक मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वर्ष 2022 में पीड़िता की पहली मुलाकात आरोपी अंकुर अग्रवाल से हुई थी। अंकुर मूलत: कुशीनगर के पडरौना का निवासी है। वह जानकीपुरम सेक्टर-एफ में रहता है। उसने अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 3.80 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद पीड़िता को अपने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.