गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- -शादी का झांसा देकर दस लाख रुपये भी हड़पे लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवक ने शादी का झांसा देकर उससे दस लाख रुपये भी हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला की करीब 15 वर्ष पूर्व शाहदरा में नौकरी करते समय सरल कुंज कॉलोनी में रहने वाले अमित से दोस्ती हुई थी। महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह अकेली रह रही थी। युवक ने पति से तलाक दिलाने की बात कहते हुए उससे शादी करने की बात कही। बातचीत बढ़ने पर युवक एक दिन उसके घर पर खाने पीने का सामान लेकर पहुंचा। आरेाप है कि युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशी...