बुलंदशहर, अगस्त 23 -- क्वार्सी थाना क्षेत्र में बुलंदशहर की एक महिला से कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी चालक विशेष समुदाय का है। उसने महिला को गांव छोड़ने के बहाने कार में बिठाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला के जेवर व रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार तीन जून 2025 को वह अपनी रिश्तेदारी में मृत्यु की सूचना पर अलीगढ़ जा रही थी। क्वार्सी चौराहे पर पहुंची तो वहां जमालपुर निवासी समीर अहमद खान मिला। यह भी पढ़ें- नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कार में रेप; महिला की ज्वेलरी, कैश और फोन भी लूटा, सड़क किनारे फेंका वह कार भाड़े पर चलाता है। उसी कार में उसने महि...