कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
रुडकी, जून 21 -- कलियर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में कोल्ड ड्रिंक चोरी के संदेह में चार नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। रविवार शाम को जांच के उपरांत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ बच्चे रस्सी से बंधे हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो शनिवार को बताया जा रहा है, जिसमें उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार होता दिखाई दे रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि घटना दरियापुर गांव की है और बच्चों को कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में बंधक बनाकर पीटा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.