बुलंदशहर, मई 30 -- नरसेना में दो पक्षों में कोल्ड ड्रिंक को लेकर शुरू हुए विवाद ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष द्वारा एसएसपी से की गई शिकायत पर बौखलाए आरोपियों ने घर में घुसकर फरसे, फावड़े और लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति का हाथ कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर कटा हुआ हाथ जोड़ा है। पीड़ित का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरसेना निवासी ओमवती ने बताया कि उसका पुत्र अमित भाड़े पर बुग्गी चलाता है। करीब एक माह पहले अमित के साथ के ही एक युवक द्वारा कोल्ड ड्रिंक की बोतल लाई गई थी। जिसे पीने के बाद आरोपी युवक ने कोल्ड ड्रिंक के रुपए अमित से देने के लिए कहा, इस बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। यह मामला शांत हो गया था। आरोप है कि 26 मई को फिर...