संवाददाता, जुलाई 13 -- Minor Girl Gang raped : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक गांव से भरोसे और इंसानियत के कत्ल की एक ऐसी मिसाल सामने आई है जिसने गांववालों का सिर शर्म से झुका दिया है। इस गांव में एक महीने पहले ही मकान खरीदने वाले एक परिवार को जिंदगी भर न भूल पाने वाला दर्द मिला है। परिवार की सात साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाइयों ने कोल्ड ड्रिंक दिलवाने के बहाने से बुलाया और सुनसान क्षेत्र में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी होमगार्ड के भतीजे बताए जा रहे हैं। घटना, हापुड़ क्षेत्र के पिलखुवा थानाक्षेत्र की है। घर पहुंची बच्ची की हालत देख सब सन्न रह गए। उससे इस बारे में पूछा गया तो मासूम ने सारी घटना बयां की। बच्ची की बात सुनने के बाद परिवार गम और गुस्से से भर गया। परिवार ने इस मामले में पुलिस से शिकायत और कार...