कोल्ड ड्रिंक की बोतलें लेकर जा रहा कंटेनर खड़े वाहन से टकराया, चालक घायल
उन्नाव, अगस्त 9 -- बांगरमऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उसके बाद कंटेनर पहले से खड़े वाहन में पीछे से जा टकराया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे यूपीडा टीम की मदद से बांगरमऊ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। मैनपुरी थाना बिछवा क्षेत्र के बरहटी गांव के रहने वाले 36 वर्षीय शुभ्रत पुत्र रामनाथ कंटेनर में कोल्ड ड्रिंक की बोतलें लादकर बनारस से पंजाब जा रहा था। सुबह बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में जोगीकोट गांव के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। कंटेनर सड़क पर पहले से खड़े भारी वाहन से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक शुभ्रत घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.