बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में शास्त्री चौक कचेहरी चौराहे पर कोल्डड्रिंक की दुकान में आग लग गई। यह दुकान लोहे की टंकी में स्थापित थी, जहां से कोल्डड्रिंक, पानी, चिप्स व नमकीन बेचा जाता था। मंगलवार रात दुकान बंद कर मालिक घर चले गए। अचानक दुकान से धुंआ निकलता दिखा। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मालिक सर्वजीत सिंह को दी। लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए और शटर तोड़कर आग पर काबू किया। आग लगने का कारण ड्रीप फ्रीजर का ओवरहीट रहा। बाद में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब लोगों ने आग को बुझा दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.