मिर्जापुर, जून 17 -- मिर्जापुर। युवाओं में कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक का बढ़ता चलन अब स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है, जो युवाओं में साइलेंट डायबिटीज का कारण बन रहा है। मंडलीय अस्पताल में संचालित डाइटिशियन की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 15 दिनों के अंदर ओपीडी में आए 20 से 25 वर्ष के दस युवाओं में चार ऐसे मरीज थे, जिनका शुगर स्तर सामान्य से काफी अधिक पाया गया, जो अनियंत्रित मधुमेह की ओर संकेत कर रहा है। ऐसे में युवाओं को सचेत रहने की जरूरत है। मंडलीय अस्पताल में डाइटिशियन की ओपीडी में मरीजों की जांच के बाद उन्हें डाइट संबंधी सलाह दी जाती है। ओपीडी में 15 दिनों के अंदर दस मरीज आए। इनमें चार ऐसे मरीज थे जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष थी। इनके एचबीए-1सी (शुगर का औसत स्तर मापने वाला मानक) की जांच की गई तो उनका शुग...