कोल्ड ड्रिंक्स पर बहाया खून, पैसै मेंगने पर चले लाठी-रॉड और चाकू; एक पक्ष के छह जख्मी
नई दिल्ली, मई 31 -- Bihar Crime News: बिहार के नालांदा में कोल्ड ड्रिंक्स पीने और पैसे देने के विवाद में खून बहाया गया। मानपुर थाना क्षेत्र के पेढ़का गांव में शनिवार की देर रात दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और गांव में कैंप किया जा रहा है। घायल राजकुमार तथा अनीता देवी ने बताया कि विवाद की शुरुआत गांव में स्थित लड्डू कुमार की गुमटी से हुई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के अरशद, असलम समेत कुछ युवक वहां पहुंचे और कोल्ड ड्रिंक लेने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। यह भी पढ़ें- कातिल बीवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.