सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- शिवहर। जिले में ठंड का कहर थम नहीं रहा है। ठंड़ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को भी सर्दी का सितम परवान पर रहा। कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहने से जिलेवासी दिनभर कंपकंपाते रहे। रविवार को भी धूप नहीं निकली तथा दिनभर कोहरा छाया रहा और बर्फिली हबा चलती रही। सुबह में आसमान से शीत की फुहार गिरने तथा हाड़ कंपानेवाली पछुआ हवा चलने से लोग हलकान रहे। बर्फ जैसी ठंड हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता 61 प्रतिशत ,जबकि आधी रात में 97 प्रतिशत रही। धूप नहीं निकलने से ठंड अधिक रहने से लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। घरों में अलाव जला लोग ठंड से राहत की जुगत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.