बागपत, जनवरी 7 -- बागपत। पूस का तकरीबन पूरा महीना ठंड के सितम के बीच बीतने के बाद अब माघ की दस्तक होते ही कड़ाके की ठंड ने अपने तेवर और ज्यादा तीखे कर लिए। बागपत में मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोकि वर्तमान सर्दी के सीजन में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान भी मौजूदा सीजन में अब तक सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की तरफ से रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना व्यक्त की गई थी। जो मंगलवार को सच साबित हुई। मंगलवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं, बुधवार सुबह लोग सोकर उठे, तो ठंड का एहसास काफी ज्यादा बढ़ गया। भीषण ठंड के चलते लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.