नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- कॉफी दुनिया के सबसे फेमस ड्रिंक्स में से एक है। कॉफी की खोज का श्रेय अक्सर इथियोपिया को दिया जाता है। इसे लेकर एक बेहद दिलचस्प कहानी बताई जाती है। कहते हैं कि एक चरवाहे ने देखा कि उसकी बकरियां कुछ खास जामुन यानी कॉफी चेरी खाने के बाद बहुत एनर्जेटिक हो गई थीं। वहीं से कॉफी का सफर शुरू हुआ और 15वीं शताब्दी तक यह अरब देशों और फिर पूरी दुनिया में फैल गई। कॉफी को कई तरीको से बनाया जाता है लेकिन हॉट और कोल्ड कॉफी इसके मुख्य टाइप हैं। इसे कॉफी, दूध, चीनी और बर्फ के मिक्स से बनाया जाता है। गर्म कॉफी के बजाए ठंडी कोल्ड कॉफी ज्यादा मलाईदार और फ्रेश होता है। ज्यादातर लोग कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी पीना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए यहां एक नया तरीका बता रहे हैं। इस तरीके को अपनाकर अगर आप कॉफी बनाते हैं तो कैफे स्टाइल कॉफी का स्...