मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में मौसम ने अपना सबसे कठोर रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 48 घंटों से जारी भीषण शीतलहर और घने कोहरे के कारण पूरा शहर 'सफेद अंधेरे' की आगोश में है। घने कोहरे और भीषण शीतलहर ने मिलकर 'कोल्ड अटैक' जैसी स्थिति पैदा कर दी है। आलम यह है कि हाड़ कँपा देने वाली इस ठंड ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। सोमवार को रात का तापमान घटकर 8.5 डिग्री सेलिस्यस दर्ज किया गया। रविवार देर रात से ही कोहरे की घनी चादर ने जनपद को ढक लिया। सोमवार सुबह स्थिति यह रही कि विजिबिलिटी (दृश्यता) शून्य तक पहुँच गई। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे समेत शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ने को मजबूर दिखे। कोहरे के कारण परिवहन विभाग और रोडवेज की बसों के संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.