कोल्ड्रिंक पीने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, मौत
हाथरस, मई 22 -- कोल्डड्रिंक पीने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, मौत - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर का मामलाहाथरस, संवाददाता। कोल्डड्रिंक पीने के बाद उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी युवक की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी शुभम वर्मा 27 की मांसी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर में रहती हैं। शुभम अपनी मांसी के यहां आया हुआ था। गुरुवार की देर शाम उसने कोल्डड्रिंक पी ली। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। शुभम के रिश्तेदार उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। वह बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.