कोल्डस्टोरेज में लगे ट्रांसफार्मर का तेल व तार चोरी
बदायूं, जून 26 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। सिविल लाइंस और वजीरगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने इस बार कोल्डस्टोरेज को निशाना बनाते हुए कोल्डस्टोरेज की सप्लाई को लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से तेल और कीमती उपकरणों को चोरी कर लिया। चोरी किए सामान की कीमत साढ़े पांच लाख बताई गई है। कोल्डस्टोरेज स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की है। चोरी की इस बड़ी घटना के बाद व्यापारी और किसानों में दहशत व्याप्त है। वजह है कि यह गिरोह अब तक किसानों के निजी नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों से तेल, विद्युत लाइन और स्टार्टर चोरी कर रहे थे, अब वह बड़े ट्रांसफार्मरों को निशाना बना रहे हैं।
चोरी की घटना सिविल लाइंस और वजीरगंज थाने की सीमा पर गांव कुनार के पास संचालित सांई कोल्डस्टोरेज की सप्लाई को कोल्डस्टोरेज के पास में ही 250 केवीए का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.