बरेली, दिसम्बर 11 -- बरेली, वरिष्ठ। शीतलहर की दस्तक के साथ आने वाले दिनों में ठंड तेवर दिखाएगी। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शासन ने निर्देश दिया है कि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक कोल्डवेव वार्ड बनाया जाएं, जहां मरीजों के लिए हीटर-ब्लोअर की व्यवस्था हो। जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी पर सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार के साथ ही सांस रोगी, सीने में दर्द, जकड़न जैसी परेशानी वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में लगातार मरीजों की कतार लग रही है। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और इसका सेहत पर पड़ रहे असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब कोल्डवेव वार्ड बनाने की तैयारी में जुट गया है। जिला अस्पताल में 10 बेड का कोल्डवेव वार्ड बनाया जाएगा। इसके साथ ही सभी वार्ड में हीटर-ब्लोअर की उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.