कोल्डड्रिंक समझकर तीन वर्षीय बच्ची ने पिया डीजल, हालत गंभीर
अमरोहा, जून 19 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव शाहपुर में गुरुवार को तीन वर्षीय बच्ची ने कोल्डड्रिंक समझकर बोतल में रखा डीजल पी लिया। इससे बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में जोया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों उसे रेफर कर दिया। गांव शाहपुर निवासी मनोज कुमार की तीन वर्षीय बेटी यंशिका ने घर में बोतल में रखा डीजल कोल्डड्रिंक समझकर पी लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे सीएचसी जोया ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए अमरोहा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.