कोल्डड्रिंक दुकानदार के घर से बरामद हुआ चांदी भरा थैला
शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- कांट। कस्बे में सर्राफा व्यापारी का गायब हुआ करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषणों से भरा थैला पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में हिरासत में लिए गए कोल्डड्रिंक दुकानदार को पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। थैला मिलने के बाद व्यापारी ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। मामला बुधवार का है, जब मदनापुर रोड स्थित एक सर्राफा व्यापारी का पुत्र दुकान खोलने से पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित कोल्डड्रिंक की दुकान पर गया था। उसके हाथ में एक थैला था, जिसमें करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण रखे थे। आरोप है कि वह थैला वहीं भूलकर अपनी दुकान पर लौट आया। शाम को थैले का ध्यान आने पर व्यापारी के होश उड़ गए। उसने कोल्डड्रिंक दुकानदार से पूछताछ की, लेकिन दुकानदार ने किसी भी तरह का थैला मिलने से इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.