मेरठ, मार्च 23 -- सरुरपुर थाना पुलिस ने खिवाई कस्बे में कोल्डड्रिंक गोदाम में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीती 16 मार्च को खिवाई स्थित कोल्डड्रिंक गोदाम में चोरी हो गई थी। थाना सरुरपुर में मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की थी। टीम ने करनावल तिराहे के पास से आरोपी जाउल पुत्र इस्तकार उर्फ इस्ते निवासी खिवाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 104 पेटी कैंपा एनर्जी गोल्ड बूस्ट के अलावा दो हथौड़े और दो सव्वल बरामद किए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.