चाईबासा, अप्रैल 18 -- जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सेरेंगसिया घाटी में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोल्डड्रिंक्स से लदा टाटा 407 ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों व राहगीरों ने ट्रक में लदे कोल्डड्रिंक्स के कार्टन व बोतलों की लूट शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक कोल्डड्रिंक्स लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सेरेंगसिया घाटी के तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं।हादसे के बाद ट्रक में लदे सैकड़ों कार्टन सड़क पर बिखर गए। यह भी पढ़ें- दो वाहन आपस में टकराने से हार्डवेयर के दुकान हुई क्षति मौके पर जुटी भीड़ ने इसका फायदा उठाते हुए तेजी से कोल्डड्रिंक्स की बोतलें और का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.