हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता बालक वर्ग की अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इनमें कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी और एचसीसी ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में पहले मैच में कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी ने बिंदुखत्ता क्रिकेट अकादमी को 324 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोल्ट्स ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 403 रन बनाए। दिव्यजोत कोहली ने 102, वैभव मेहरा ने 96, अमित पटवाल ने 47, प्रांजल ने 46 और वंश रावत ने 45 रन बनाए। बिंदुखत्ता की टीम 20 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। कोल्ट्स के देवानंद जोशी और कनिष्क बिष्ट ने 3-3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच दिव्यजोत कोहली रहे। दूसरे मैच में कॉर्बेट क्रिकेट ग्राउंड चकलुआ में एचसीसी ने जीएनजी को 5 विकेट से हराया। जीएनजी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.