हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। अंडर 16 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी ने काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी को 7 विकेट से हराया। वहीं जीएनजी और कॉर्बेट अकादमी के बीच खेला गया मैच बराबरी पर रहा। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जीएनजी क्रिकेट एरीना में खेले गए पहले मैच में जीएनजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मयंक के 51 रनों की पारी के बावजूद टीम 101 रनों पर सिमट गई। कॉर्बेट अकादमी के गेंदबाज आदित्य ने 4, अरविंद और देवांश ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में उतरी कॉर्बेट क्रिकेट अकादमी की टीम भी 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यह भी पढ़ें- एचसीसी और कोल्ट्स अकादमी ने दर्ज की जीत जीएनजी की ओर से वेदांत ने 4 और जय ने 3 विकेट लिए। आदित्य रावत को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं एमएस क्रिकेट ग्राउंड में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.