गया, मार्च 31 -- गुरुआ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलौना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं के बीच एनीमिया जांच अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट शकील अहमद, एएनएम विभा कुमारी और श्यामा कुमारी ने छात्राओं को संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनीमिया से बचाव के लिए हरी सब्जियां, दाल, फल और आयरन की गोलियों का नियमित सेवन जरूरी है। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने कहा कि एनीमिया एक गंभीर समस्या है, जिससे पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने छात्राओं को समय-समय पर जांच कराने और पौष्टिक भोजन अपनाने की सलाह दी। अंत में छात्राओं ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.