कोलोग्राफी से सुंदर होता लेखन
ललितपुर, मई 19 -- ललितपुर। दिगम्बर जैन महासमिति ब्राह्मी सुंदरी संभाग के अन्तर्गत चेलना इकाई के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ मंदिर नईबस्ती में सात दिवसीय कोलोग्राफी शिविर संचालित हो रहा है। इस दौरान चेलना इकाई की अध्यक्ष रश्मि जैन गदयाना ने कहा कि समिति समाज सेवा के कार्यो में सदैव तत्परता से कार्य करती है। शिविर के माध्यम से बच्चों को क्रियात्मक क्षमताओं को विकसित करने में विशेष मदद मिलेगी। शिविर निर्देशक मणि सोनी ने कहा कोलोग्राफी से लेखन के विभिन्न आयामों का विकास होता है। इससे सुंदर हस्तलेखन क्षमता विकसित होती है।इस दौरान अध्यक्ष रश्मि जैन गदयाना, मंत्री मनीषा जैन, कोषाध्यक्ष मेघा सतभैया, सिंधु सिंघई, सरोज जैन, अंजना मयूर, ममता जैन, सारिका सिंघई, ममता जैन, अर्चना जैन, अमिता मोदी, सुनीता सिंघई, कविता जैन, उमा जैन मौजूद रहीं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.