नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- आजकल के खराब खानपान और लाइफस्टाइल का असर सेहत पर भी साफ नजर आने लगा है। खासकर हार्ट से जुड़ी बीमारियां काफी कॉमन होती जा रही हैं, जिनकी शुरुआत आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से होती है। शरीर में LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का ज्यादा होना चिंता का विषय है। ऐसे में सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। अच्छी बात ये है कि कुछ ऐसी फूड्स हैं, जो नेचुरली आपकी बॉडी से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में बताया है। ये फूड्स सॉल्यूबल फाइबर, हेल्दी फैट्स और प्लांट कंपाउंड का सोर्स हैं, जो हेल्दी LDL लेवल के साथ-साथ ओवरऑल हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं।कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं? डॉक्...