सिमडेगा, अप्रैल 23 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधानसभा क्षेत्र के जलडेगा प्रखण्ड के टाटी पंचायत के सीमांत पर स्थित फिरका नदी और तोरपा विस क्षेत्र के टुड़यू नदी घाट सीमांत पर उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास किया गया। पुल के बन जाने से बानो और जलडेगा प्रखंड जुड़ जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने शीलापट्ट अनावरण कर उच्च स्तरीय फुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बिंतुका पंचायत की मुखिया प्रिति बुढ़ के नेतृत्व में बिंतुका पंचायत और फिरका पंचायत क्षेत्र की महिला मंडलियों के द्वारा सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर और स्वागत गान प्रस्तुत किया। मौके पर कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते ह...