सिमडेगा, मार्च 8 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के टुकूपानी पंचायत स्थित गुड़गुड़टोली कुम्हारटोली में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने फीता काटकर किया। बताया गया कि यह सड़क जिला योजना मद से एनआरईपी विभाग के माध्यम से बनायी जा रही है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास के मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना उनका सपना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क का होना बेहद जरूरी है। सड़क बनने से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को आने-जाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.