सिमडेगा, जून 26 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा उत्साह के साथ भव्य मुहर्रम जुलूस निकाला गया। जुलूस में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान या हुसैन के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Begusarai News मोहर्रम पर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में निकाला गया ताजिया जुलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजामजुलूस का मार्ग मोहर्रम का यह जुलूस गौसिया मस्जिद परिसर से शुरू हुआ। यहां से जुलूस कोलेबिरा मुख्य चौक, रनबहादुर सिंह चौक, मार्केट कॉम्प्लेक्स होते हुए थाना मोड़ तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस पुनः उसी मार्ग से लौटते हुए गौसिया मस्जिद परिसर पहुंचकर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- मुहर्रम : इमाम हुसैन की शहादत पर रवायती अंदाज में निकला मातमी जुलूस व...