सिमडेगा, मार्च 13 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं, छात्राओं और बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। जानकारी के अनुसार कोलेबिरा मार्केट कॉम्प्लेक्स के समीप कई वर्ष पहले एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। ताकि बाजार आने वाले यात्रियों, ग्रामीणों और दुकानदारों को सुविधा मिल सके। कुछ वर्ष पूर्व उक्त शौचालय का पुनर्निर्माण कर इसे फिर से चालू किया गया था। लेकिन महज दो महीने के भीतर ही वह बंद हो गया। तब से यह शौचालय कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है और धीरे-धीरे जर्जर होता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर कई बार अखबारों में खबरें भी प्रकाशित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.