सिमडेगा, अप्रैल 14 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने मंगलवार को लचरागढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं की जानकारी ली। मौके पर विधायक ने कोलेबिरा-बानो-मनोहरपुर मुख्य पथ के निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने टेलीफोन के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी के सुपरवाइजर से बातचीत कर कार्य प्रगति एवं निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाने और समस्याओं का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति को सुधारा जाएगा। विधायक ने संवेदक को पेड़ कटाई और पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.