कोलेजियम ने सात वकीलों को जज बनाने की सिफारिश की
नई दिल्ली, जून 3 -- सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जज के तौर पर सात वकीलों की नियुक्ति की सिफारिश की है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कोलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दो अतिरिक्त जज जस्टिस हरमीत सिंह ग्रेवाल और जस्टिस दीपेंद्र सिंह नलवा को स्थायी जज बनाने की सिफारिश की। इसके अलावा कोलेजियम ने 2 जून को हुई अपनी बैठक में कर्नाटक हाईकोर्ट में जज के तौर पर छह वकीलों की नियुक्ति की सिफारिश की। इनमें राघवेंद्र सीताराम श्रीवत्स, हेमा कुलकर्णी, सुब्रमण्या रंगाराव, थडागावादी प्रकाश विवेकानंद, बक्केश्वरा प्रमोद और होम्बे गौड़ा शांति भूषण। कोलेजियम ने वकील अमित लाहोटी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जज के तौर पर नियुक्त करने को भी मंज़ूरी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.