गुमला, मई 11 -- गुमला, संवाददाता । जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के कोलेंग नवाडीह निवासी चांदमुनी देवी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने गांव की कुछ महिलाओं पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।एसपी को दिए गए ज्ञापन में चांदमुनी देवी ने बताया कि मई माह में गांव की कुछ महिलाओं ने उन पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी। इस दौरान उसकी बेटी उन्हें बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया।चांदमुनी देवी ने आरोप लगाया कि संबंधित लोग लगातार उन पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दु...