कोलीढेक झील का रास्ता खराब हुआ
चम्पावत, जून 24 -- लोहाघाट, संवाददाता। कोली ढेक झील का पहुंच मार्ग खराब हाल में है। इससे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने रास्ता ठीक करने की मांग की है। लोहाघाट के समीप स्थित कोलीढेक झील का रास्ता खराब हो गया है। इससे पर्यटकों को झील तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक दिनेश मल्होत्रा, श्याम गुणवंत, दिनेश शर्मा और जयनेश ने बताया कि खराब सड़क के कारण यहां तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि मार्ग की स्थिति सुधारे जाने से पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। उनका कहना है कि पर्यटन स्थल तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क सुविधा जरूरी है। स्थानीय लोगों ने भी सुविधाओं के विस्तार की है। इधर सिंचाई विभाग के प्रभारी ईई आरडी भट्ट ने बताया कि झील तक जाने वाले मार्ग का स्टीमेट बनाया जा रहा है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.