कोलियरी में डीजल चोरी का प्रयास, एक नामजद सहित 10-12 लोगों पर मामला दर्ज
रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। अरगड्डा क्षेत्र की सिरका कोलियरी में डीजल लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुरक्षा प्रभारी रोपना साह के आवेदन पर रामगढ़ थाना में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार 29 मई की रात करीब 12:35 बजे 10 से 12 लोगों का एक गिरोह डीजल चोरी के इरादे से कोलियरी क्षेत्र में घुस गया। आरोप है कि गिरोह ने एक बड़ी डीलीग मशीन से करीब 100 लीटर डीजल निकाल लिया और गैलन में भरकर भागने लगा।इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने शोर मचाया और उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान भाग रहे लोगों में से एक की पहचान बीरबल साहू निवासी बुध बाजार अरगड्डा के रूप में होने की बात कही गई है। सुरक्षा प्रभारी ने आवेदन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.