धनबाद, जून 5 -- बरोरा पंचायत अंतर्गत मंडल केंदुआडीह गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर एएमपी कोलियरी प्रबंधन पर गत 6 दिनों से जबरन गांव की बिजली काटने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार बीसीसीएल प्रबंधन बिना उचित मुआवजा दिए बगैर कोल उत्पादन के लिए हमारा घर खाली कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। इसलिए कभी बिजली-पानी तो कभी डेमेज चार्ज लगाकर झूठा मुकदमा में फंसाकर हमें परेशान किया जा रहा है। हमारी जमीन को गैर मजरूआ घोषित कर दिया गया। इसके बाद न्यायालय में टाइटल सूट दायर किया गया है, जिसमें दो लोगों मधु दास और वीरू चौहान को डिग्री भी मिल चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि मंडल केंदुआडीह में पहले 110 घर थे, जिनमें से 69 परिवारों को मुआवजा देकर अन्यत्र बसाया जा चुका है, जबकि शेष 41 परिवारों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा र...