धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मेयर प्रत्याशी रवि चौधरी ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के तहत सिजुआ में आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर खुलकर बात रखी और कहा कि यहां की सबसे बड़ी परेशानी पानी की किल्लत और जमीन के नीचे जलती आग है। यहां नीचे भी मौत है और ऊपर भी मौत। चौधरी ने बताया कि अभी गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है, लेकिन जल संकट ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कोयला खनन क्षेत्र के लोग पहले से ही पानी की समस्या झेल रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, हालात और भी बदतर होंगे और आम जनता को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि वे मेयर बनते हैं तो उनकी पहली प्राथमिकता खदान प्रभावित इलाकों को पानी की समस्या से मुक्त कराना होगा। इसके लिए ठोस योजना बनाकर स्थायी स...