रामगढ़, जुलाई 14 -- मांडू।निज प्रतिनिधि कोलियरी प्रबंधन ने मंगलवार को अवैध कोयला खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए पांच अवैध मुहानों को बंद करा दिया। यह कार्रवाई परियोजना पदाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान हेसागढ़ा, काली मंदिर, लकड़ी गेट तथा नौ नंबर धौड़ा क्षेत्र में संचालित अवैध खनन स्थलों की पहचान कर पांच अवैध मुहानों को बंद कराया गया। परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि कोलियरी क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में ओवरमैन प्रबोध कुमार सेन, माइनिंग सरदार सुशील कुमार, परियोजना सुरक्षा प्रभारी शिवधर ...