मिर्जापुर, जनवरी 10 -- जिगना। क्षेत्र के कोलाही गांव के दो युवकों का अग्निवीर में चयन होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को घर लौटने पर चयनित युवकों का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। ग्राम प्रधान सरिता देवी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने चयनित युवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अग्निवीर में चयनित होने वाले युवकों में अंकित यादव और शिवशंकर यादव शामिल हैं। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया। इस मौके पर विनोद यादव, सूर्यमणि यादव, हरिशंकर यादव, सूर्यबली यादव, धर्मराज यादव, कन्हैयालाल यादव, हौंसला यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने युवकों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देशसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.