कटिहार, जनवरी 29 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के व्यस्ततम बाजारों में शामिल कोलासी बाजार में ऑटो एवं टोटो चालकों की मनमानी आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बढती जा रही है। बाजार के मध्य सड़क पर वाहन खड़ा कर चालक यत्र-तत्र चले जाते हैं, जिससे दिनभर आवागमन बाधित रहता है। कोलासी बाजार सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों एवं राहगीरों से गुलजार रहता है। सब्जी विक्रेता, किराना दुकान, कपड़ा प्रतिष्ठान एवं अन्य खुदरा दुकानों के कारण यहां हमेशा भीड़ बनी रहती है। ऐसे में सड़क के बीचो-बीच ऑटो और टोटो खड़े हो जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई चालक अपने वाहनों को घंटों बाजार के बीच खड़ा कर देते हैं। इससे एंबुलेंस, दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। कई बार जाम के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.